फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: बंद पड़ी फैक्टरी में बन रही थीं दवाएं, एसटीएफ ने जब्त किया माल

विज्ञापन
विज्ञापन
I
विज्ञापन

II- 2018 में बंद हो गई थी फैक्टरी, 2019 में मालिक के खिलाफ हुआ था मुकदमा
I
I

I
I- नामी कंपनियों के नाम बन रही थीं दवाएं, रुड़की के गंगनहर क्षेत्र का मामला
I
I

I
Iबंद पड़ी दवा फैक्टरी में अवैध रूप से बनाई जा रही दवाओं के धंधे का एसटीएफ ने भंडाफोड़ किया। रुड़की के गंगनहर क्षेत्र में इस फैक्टरी में प्रतिष्ठित कंपनियों के नाम से दवाएं अवैध रूप से बनाकर बेची जा रही थीं। आरोपी के खिलाफ पांच साल पहले भी कार्रवाई हो चुकी है। बावजूद इसके उसने यहां फिर से काम शुरू कर दिया। फैक्टरी मालिक के खिलाफ मुकदमा दर्ज न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।
I
I
I
Iएसटीएफ एसएसपी आयुष अग्रवाल ने बताया कि सूचना मिली थी कि माधवपुर रोड पर बंद फार्मा फैक्टरी में अवैध रूप से दवाएं बनाई जा रही हैं। इस पर ड्रग विभाग को साथ लेकर जांच की गई तो देखा कि फैक्टरी में बहुत सा कच्चा माल पड़ा था। इसके साथ ही वहां कुछ कंपनियों के दवाओं के रैपर भी पड़े थे। उन्होंने बताया कि इस फैक्टरी का मालिक शाहरुख खान है। पुलिस ने फैक्टरी से बरामद माल को जब्त कर लिया। एसएसपी ने बताया कि शाहरुख खान बारहवीं तक पढ़ा है। उसने अपने टेक्निकल स्टाफ केमिस्ट नीति त्यागी और सगरेंद्र कौर की फार्मा डिग्री के आधार पर ड्रग विभाग से लाइसेंस लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

I
I
I
Iइस लाइसेंस की वैधता 2018 तक ही थी। ऐसे में फैक्टरी को बंद कर दिया गया। उसके बाद फिर से उसने यहां काम शुरू कर दिया। 2019 में ड्रग विभाग ने छापा मारकर इस फैक्टरी को बंद कराया और शाहरुख खान के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया। लेकिन, शाहरुख खान बाज नहीं आया और उसने फिर से वही काम शुरू कर दिया। पता चला कि उसके खिलाफ न्यायालय से वारंट भी जारी हुआ था। आरोपी की तलाश की गई तो उसे बृहस्पतिवार शाम को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी को न्यायालय के आदेश पर जेल भेज दिया गया है।I
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें