फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: 22 चिकित्सक और 13 संस्थाओं के प्रतिनिधि सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
Iनेशनल डॉक्टर डे पर आयोजित किया गया कार्यक्रमI
विज्ञापन

उत्तराखंड श्रमजीवी पत्रकार यूनियन व विचार एक नई सोच सामाजिक संगठन ने नेशनल डॉक्टर्स डे पर सहारनपुर चौक पर एक होटल में चिकित्सा सेवा सम्मान-2024 समारोह का आयोजन किया। इस दौरान 22 चिकित्सकों और 13 संस्थाओं के प्रतिनिधियों को सम्मानित किया गया।
मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल, स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर राजेश कुमार, विशिष्ट अतिथि महानिदेशक सूचना बंशीधर तिवारी, निदेशक चिकित्सा शिक्षा व प्राचार्य दून मेडिकल कॉलेज आशुतोष सयाना, सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज के निदेशक ललित जोशी, केयर कॉलेज हरिद्वार के निदेशक आरके शर्मा, आरोग्यम कॉलेज रुड़की के निदेशक संदीप केडिया ने समारोह का शुभारंभ किया। कैबिनेट मंत्री अग्रवाल ने कहा कि डॉक्टर मरीजों की सेवा कर उनके और उनके परिजनों के चेहरे पर मुस्कान बिखेरते हैं। उन्होंने कहा कि सरकार प्रदेश में स्वास्थ्य बुनियादी ढांचे में सुधार करने और डॉक्टरों का सम्मान सुनिश्चित कराने के लिए प्रतिबद्ध है।
विज्ञापन


स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर राजेश कुमार ने कहा कि राज्य कैबिनेट ने विशेषज्ञ चिकित्सकों की कमी दूर करने के लिए सेवा विस्तार देते हुए रिटायरमेंट की उम्र 60 से बढ़ाकर 65 वर्ष कर दी है। कार्यक्रम में संस्था के अध्यक्ष अरुण चमोली, सचिव राकेश बिजल्वाण, उमाशंकर कुकरेती आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन




Iकांग्रेसियों ने भी किया चिकित्सकों का सम्मानI
कांग्रेसजनों ने सराहनीय मेडिकल सेवा देने के लिए दून मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डाॅ. आशुतोष सयाना, डाॅ. अंकुर पांडे, डाॅ. एमके पंत को सम्मानित किया। पूर्व विधायक राजकुमार, पूर्व महानगर अध्यक्ष लालचंद शर्मा ने कहा कि नेशनल डॉक्टर्स डे का उद्देश्य लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना है। इस दौरान महानगर कांग्रेस कमेटी के राकेश पंवार, निखिल कुमार आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें