देहरादून। खेल महाकुंभ के पदक विजेता खिलाड़ियों को शुक्रवार को देहरा पब्लिक इंटर कॉलेज बंजारावाला में सम्मानित किया गया। विद्यालय की अंडर-14 खो-खो टीम ने दूसरा स्थान हासिल किया। टीम में अमन, अंश, केशव, सक्षम, मोहित, शोहित, भास्कर, स्पर्श, अनिल और सिद्धार्थ शामिल रहे। वहीं अंडर-19 खो-खो टीम ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। टीम में आशुतोष, शिवम, रोहन, आयुष, शिवम, अर्श, प्रणव, हार्दिक, अल्तमाश, शाबान और आर्यन शामिल रहे। एथलेटिक्स की 600 मीटर दौड़ में आशुतोष ने दूसरा स्थान हासिल किया। इन उपलब्धियों पर विद्यालय की संस्थापक और निदेशक प्रकृति राठौड़ ने सभी विजेता खिलाड़ियों को बधाई दी। उन्होंने खिलाड़ियों की मेहनत, अनुशासन और खेल भावना की सराहना की। कहा कि ऐसी उपलब्धियां विद्यार्थियों को लगातार बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित करती हैं।