फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: 50 बीघा अवैध प्लाॅटिंग ध्वस्त, दुकानों को किया सील

विज्ञापन
विज्ञापन
I-पूर्व में कॉलोनाइजर और भवन स्वामी को जारी किया गया था नोटिस
विज्ञापन

I

I- कॉलोनाइजर को दोबारा निर्माण शुरू करने पर कानूनी कार्रवाई की दी चेतावनीI

तहसील क्षेत्र में अवैध प्लॉटिंग और निर्माण के खिलाफ एमडीडीए की टीम लगातार कार्रवाई कर रही है। मंगलवार को लक्खनवाला खास में 50 बीघा भूमि पर हो रही अवैध प्लाटिंग को ध्वस्त किया गया। वहीं, बैरागीवाला में अवैध रूप से बनाई गई दुकानों को भी सील किया गया। टीम ने कॉलोनाइजर को दोबारा निर्माण शुरू करने पर कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी।

एमडीडीए के सहायक अभियंता अभिषेक भारद्वाज ने विकासनगर तहसील क्षेत्र में अवैध प्लाटिंग और निर्माण के खिलाफ अभियान चलाया। टीम सबसे पहले हरबर्टपुर में लक्खनवाला खास पहुंची। यहां नितिन त्यागी, अनूप बडोनी सहित अन्य लोग 50 बीघा भूमि पर अवैध रूप से प्लाॅटिंग कर रहे थे। टीम ने जेसीबी से प्लाॅटिंग पर बनी सड़कों और मकान की नींव को तोड़ दिया। ध्वस्तीकरण की कार्रवाई के बाद टीम हरबर्टपुर स्थित बैरागी वाला की तरफ रवाना हुईं। यहां हुकुम सिंह ने अवैध रूप से दो दुकानों का निर्माण किया था। टीम ने दुकानों को सील कर दिया। भवन स्वामी को सील हटाने पर कार्रवाई की चेतावनी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सहायक अभियंता ने बताया कि कॉलोनाइजर और भवन स्वामी ने बिना नक्शा पास करवाए निर्माण कार्य किया था। बताया कि पूर्व में कॉलोनाइजर और भवन स्वामी को नोटिस जारी किया गया था, बावजूद निर्माण किया जा रहा था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें