फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: एमडीडीए की टीम ने 13 बीघा अवैध प्लॉटिंग किया ध्वस्त, चार निर्माणाधीन दुकानें सील

विज्ञापन
विज्ञापन
विकासनगर। एमडीडीए की टीम ने मंगलवार को दो जगहों पर 13 बीघा अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त किया। वहीं, बरोटीवाला चौक और होरावाला में चार निर्माणाधीन दुकानों को भी सील किया। प्राधिकरण के मुताबिक बिना नक्शा पास कराए प्लॉटिंग और दुकानों का निर्माण किया जा रहा था।
विज्ञापन


एमडीडीए के उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी के निर्देश पर विकासनगर तहसील क्षेत्र में अवैध प्लॉटिंग और निर्माण के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। मंगलवार को सहायक अभियंता अभिषेक भारद्वाज के नेतृत्व में टीम विकासनगर कोतवाली पहुंची। यहां बाइपास रोड पर आठ बीघा भूमि पर कुणाल अग्रवाल अवैध प्लॉटिंग कर रहे थे। टीम ने प्लॉटिंग में मकानों की नींव को जेसीबी से तोड़ दिया।
इसके बाद टीम बरोटीवाला चौक पहुंची। यहां नरेंद्र सकलानी अवैध रूप से दुकान का निर्माण कर रहे थे। टीम ने दुकान को सील कर दिया। इसके अलावा सहसपुर क्षेत्र के छरबा में गुरुमेल सिंह राठौर और अब्दुल रहमान की पांच बीघा भूमि में की गई अवैध प्लॉटिंग को ध्वस्त किया गया। अंत में टीम छरबा रोड पर होरावाला पहुंची। यहां शाहवान की ओर से अवैध रूप से तीन दुकानों का निर्माण किया जा रहा था। टीम ने तीनों दुकानों को सील कर दिया।
विज्ञापन

एमडीडीए उपाध्यक्ष ने बताया कि प्लॉटिंग और दुकानों का नक्शा पास नहीं था। बताया कि दोबारा निर्माण कार्य शुरू करने पर कॉलोनाइजर और भवन निर्माणकर्ता के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। बताया कि अभियान आगे भी जारी रहेगा। टीम में जेई जितेंद्र कुमार, युगांत रावत, सुपरवाइजर अमरलाल भट्ट, अजय और पुलिसकर्मी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें