फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: एमडीडीए ने की एक लाख पौधे लगाने की शुरुआत

विज्ञापन
विज्ञापन
एमडीडीए आगामी एक माह में शहर में लाख पौधे लगाएगा। इसकी शुरुआत शनिवार को एमडीडीए के उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने विकास प्राधिकरण के कर्मचारियों के साथ दून विश्वविद्यालय रोड पर पौधरोपण कर की। तिवारी ने बताया कि हरेला सप्ताह के तहत एमडीडीए ने शहर को हराभरा बनाने के लिए एक लाख पौधे लगाने का संकल्प लिया है। पौधरोपण में खासकर फलदार और छायादार पौधे सड़क किनारे लगाए जा रहे हैं।
विज्ञापन

सीआईएमएस कॉलेज में किया पौधरोपण
उधर उत्तराखंड विज्ञान शिक्षा और अनुसंधान केंद्र ने सीआईएमएस कॉलेज कुंआवाला में पौधरोपण किया। इस दौरान 120 फलदार और औषधीय पौधे रोपित किए गए। यूसर्क की निदेशक प्रोफेसर डॉ. अनीता रावत ने पर्यावरण के संरक्षण के लिए मिलकर कार्य करने की जरूरत बताई। सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज के चेयरमैन एडवोकेट ललित मोहन जोशी ने पॉलिथीन का प्रयोग बंद करने की अपील की। इस दौरान यूसर्क के वैज्ञानिक डॉ. ओम प्रकाश नौटियाल, डॉ. राजेंद्र सिंह राणा, कॉलेज के एडमिन ऑफिसर मेजर ललित सामंत, प्रिंसिपल डॉ. सुमन वशिष्ठ, वाइस प्रिंसिपल रबीन्द्र कुमार झा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें