अवैध निर्माण को लेकर कैबिनेट मंत्री के निर्देशों का शहर में असर दिखने लगा है। एमडीडीए ने झील के पास बने एक अवैध निर्माण के खिलाफ पुलिस फोर्स की मदद से सील की कार्यवाही की। प्राधिकरण के अधिशासी अभियंता मनोज जोशी ने बताया कि शहर में अवैध निर्माण के खिलाफ लगातार कार्यवाही की जाएगी। मनोज जोशी ने बताया कि झील के पास एक अवैध निर्माण जिसका एक फर्स्ट और ग्राउंड फ्लोर सील किया गया है। इसके बाद ध्वस्तीकरण की कार्यवाही की जाएगी। कहा कि मसूरी में किसी भी प्रकार का अवैध निर्माण को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कहा जिन लोगों के मानचित्र स्वीकृत हैं और उनका बिल्डिंग मैटेरियल सड़क पर रखा है वे लोग अपनी निर्माण सामग्री हटा लें। इस दौरान एई सुधीर गुप्ता, जेई अनुज पांडे, संजीव, उदय भी मौजूद रहें।