फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: एमडीडीए संबंधी वादों की हरबर्टपुर क्षेत्रीय कार्यालय में हो रही सुनवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो..
विज्ञापन


विकासनगर। पछवादून क्षेत्र के लोगों को मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण से संबंधित वादों की सुनवाई और आपत्तियों के निस्तारण के लिए देहरादून जाने की जरूरत नहीं है। संयुक्त सचिव एवं एसडीएम प्रत्येक शनिवार को हरबर्टपुर स्थित क्षेत्रीय कार्यालय में बैठ रहे हैं। इस दौरान क्षेत्र संबंधी वादों की सुनवाई और आपत्तियों का निस्तारण किया जा रहा है। वहीं, नक्शे पास करने, कंपाउंडिंग के आदेश, शिकायत दर्ज करवाने संबंधी सुविधाओं के लिए भी नियमित कर्मचारियों की तैनाती कर दी गई है। जानकारी के अभाव में अब भी कई लोग भूमि या निर्माण संबंधी वादों की सुनवाई के लिए देहरादून जा रहे हैं। देहरादून जाने में समय, ईंधन खर्च या यात्रा किराया खर्च होता है। जबकि, भूमि या निर्माण संबंधी वादों का निस्तारण क्षेत्रीय कार्यालय में किया जा रहा है। प्राधिकरण के सहायक अभियंता अभिषेक भारद्वाज ने बताया कि स्थानीय लोग क्षेत्रीय कार्यालय में सुविधा का लाभ उठा सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें