फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नदी किनारे कोई निर्माण होता मिले तो उसे करें सील: एमडीडीए वीसी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
देहरादून। उत्तरकाशी में मजदूरों के साथ हुई दुर्घटना के बाद मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण ने भी विभाग के सभी अधिकारियों व कर्मचारियों को अलर्ट रहने के निर्देश जारी किए। प्राधिकरण के उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने निर्देश जारी कर कहा कि उत्तरकाशी में जिस जगह हादसा हुआ वहां होटल बन रहा था।इसलिए एमडीडीए की पूरी टीम सतर्क रहे, यह सुनिश्चित कर लिया जाए कि नदी के किनारे कोई ऐसा निर्माण या अवैध निर्माण न हो रहा हो। अचानक पानी आए पर किसी भी प्रकार के खतरे की सम्भावना बनी रहती है, इसलिए नदी किनारे होटल व रिसॉर्ट के सभी निर्माण रोक दिए जाएं। कहा, मौसम विभाग द्वारा भारी बारिश की चेतावनी निर्गत की गई है।नदियों के किनारे अगर कोई निर्माण मिले तो उसको खाकी करा कर सील कर दिया जाए। साथ ही कहा कि यह भी देख लें कि नदी के किनारे कोई निर्माण हो रहा है या हो चुका है और नियम के अनुसार नहीं है तो उनको सील कर दिया जाए।
-------
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें