फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड में बढ़ सकती हैं एमडी, एमएस की सीटें, पीजी काउंसिलिंग से पहले होगा फैसला

Sun, 16 Feb 2020 01:20 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

  • नीट पीजी काउंसिलिंग से पहले मिल सकती है सौगात
  • केंद्र सरकार ने मांगा राज्य से पीजी सीटों का ब्योरा
  • ईडब्ल्यूएस आरक्षण के तहत बढ़नी हैं सीटें
     
विज्ञापन
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड में इस साल मेडिकल पीजी (एमडी, एमएस, एमडीएस) की सीटें बढ़ सकती हैं। इन पर दाखिले की नीट पीजी काउंसिलिंग से पहले ही फैसला हो सकता है।केंद्र सरकार ने पिछले दिनों उत्तराखंड से सभी मेडिकल कॉलेजों में पीजी की सीटों का ब्योरा मांगा था।

 

इन सीटों के साथ ही सीट बढ़ोतरी की संभावना पर भी चर्चा के लिए दिल्ली में बैठक हो चुकी है। केंद्र सरकार ने बीते वर्ष एमबीबीएस में सीधे 25-25 सीटें ईडब्ल्यूएस (आर्थिक रूप से पिछड़े) छात्रों के लिए बढ़ा दी थीं। इस साल पीजी की सीटों में ईडब्ल्यूएस आरक्षण के तहत सीट बढ़ोतरी की कवायद शुरू हो चुकी है।

 

माना जा रहा है कि नीट पीजी काउंसिलिंग से ठीक पहले ही सीट बढ़ोतरी की सूचना आ जाएगी। इससे प्रदेश के छात्रों को पीजी की ज्यादा सीटों पर दाखिले का मौका मिलेगा।एचएनबी मेडिकल यूनिवर्सिटी के परीक्षा नियंत्रक प्रो. विजय जुयाल ने बताया कि कॉलेजों की पीजी सीटों का ब्योरा भेजा गया है लेकिन अभी सीट बढ़ोतरी पर फैसला नहीं हुआ है। उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार से ही बढ़ी हुई सीटों की संख्या का ब्योरा जारी किया जाएगा। इसके बाद पीजी की काउंसिलिंग विवि के स्तर से कराई जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें