एससीईआरटी में 13 मार्च को राज्य स्तरीय मैथ्स विजर्ड व स्पेल जीनियस प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। प्रतियोगिता में प्रदेश के सभी जिलों से जिला स्तर पर प्रथम और द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राएं प्रतिभाग करेंगे। आयोजकों के अनुसार प्रतियोगिता के माध्यम से विद्यार्थियों की गणितीय क्षमता और अंग्रेजी वर्तनी ज्ञान को परखा जाएगा। मुकाबले के बाद 14 मार्च को सभी टीमें अपने-अपने जिलों के लिए रवाना होंगी। इस प्रतियोगिता से विद्यार्थियों में प्रतिस्पर्धा की भावना और ज्ञानवर्धन को बढ़ावा मिलेगा।