एक नाबालिग से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। दुष्कर्म का आरोप उसके रिश्ते के मामा पर है। पुलिस ने पीड़िता की मां की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपी की तलाश की जा रही है।
एसओ नेहरू कॉलोनी लोकेंद्र बहुगुणा ने बताया कि महिला ने सोमवार को शिकायत की थी। महिला का कहना है कि वह क्षेत्र में रहकर दिहाड़ी मजदूरी करते हैं। कुछ दिन पहले अलीगढ़ से उनके ताऊ का बेटा काम की तलाश में देहरादून आया था। वह उनके साथ ही रहने लगा। जून में जब सब काम पर चले जाते थे तो उसने उनकी 14 वर्ष की बेटी के साथ दुष्कर्म किया।
आरोप है कि उनकी बेटी जब यह बात परिजनों को बताने को कहती थी वह उसे जान से मारने की धमकी देता था। इस तरह बहुत दिनों तक यह बात छुपी रही, लेकिन सोमवार को डरी सहमी उनकी बेटी ने यह बात परिजनों को बता दी। इस पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच की जा रही है।