फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: हाईवे पर भीषण जाम, चार किमी तक 4 घंटे रेंगे वाहन

Mon, 21 Sep 2026 01:45 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
मुख्य बाजार से होकर गुजरने वाले दिल्ली-यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर रविवार को जाम ने लोगों के पसीने छुड़ा दिए। सुबह बाजार खुलते ही हाईवे पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं, जिससे करीब चार घंटे तक यातायात व्यवस्था पूरी तरह चरमराई रही। लक्ष्मणपुर चौक से लेकर मंडी चौक तक लगभग चार किलोमीटर के दायरे में वाहन रेंग-रेंगकर आगे बढ़ने को मजबूर हुए।रविवार होने के कारण नगर के मुख्य बाजार में सुबह से ही खरीदारी के लिए लोगों और वाहनों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी थी। सुबह करीब 10 बजे जैसे ही बाजार पूरी तरह खुला, अत्यधिक दबाव के चलते हाईवे पर भीषण जाम लग गया। जाम के झाम को बढ़ाने में नगर में चल रहे सीवर और पेयजल लाइन के निर्माण कार्य भी बड़ कारण रहा। दरअसल, निर्माण के चलते पिछले दो दिनों से अस्पताल रोड से लेकर विद्यापीठ मार्ग और स्टेट बैंक वाली गली तक हाईवे की एक लेन को बंद किया गया है। ऐसे में दोनों तरफ का यातायात एक ही लेन से गुजरने के कारण हालात बेकाबू हो गए। लगातार चार घंटे तक जाम में फंसे रहने से वाहन चालकों के साथ-साथ यात्रियों और राहगीरों को भारी परेशानी झेलनी पड़ी। दोपहर करीब एक बजे यातायात का दबाव कुछ कम होने के बाद सुचारु आवाजाही शुरू हो सकी और लोगों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें