फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee: पेपर मिल के गोदाम में लगी भीषण आग, मौके पर पहुंची नौ दमकल की गाड़ियां, छह घंटे बाद पाया आग पर काबू

Sun, 18 Feb 2024 11:04 AM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की

सार

पेपर मिल फैक्ट्री के गोदाम में भीषण आग लग गई। करीब नौ दमकल की गाड़ियां मौके पर बुलाई गई। सभी गाड़ियों ने मिलकर करीब छह घंटे की कड़ी मशक्त के बाद आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
पेपर मील में लगी आग - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रुड़की के नारसन क्षेत्र स्थित एक पेपर मिल फैक्ट्री के गोदाम में भीषण आग लग गई। जिससे करीब एक करोड़ का नुकसान बताया जा रहा है। वहीं करीब छह घंटे बाद आग पर काबू पाया जा सका। नारसन से झबरेड़ा रोड पर गंगोत्री पेपर मिल है। 

विज्ञापन




गोदाम में भीषण आग लगने की सूचना मिलते ही रुड़की से दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग बुझाने का प्रयास किया। लेकिन आग इतनी भीषण थी कि काबू पाया नहीं जा सका। इस पर जिले से करीब नौ दमकल की गाड़ियां मौके पर बुलाई गई, जिसके बाद करीब छह घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका।

ये भी पढ़ें...Uttarakhand: बूथ जीता, चुनाव जीता...का मंत्र लेकर लौटेंगे 250 प्रतिनिधि, फिर आक्रामक प्रचार में जुटेगी भाजपा
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना की सूचना मिलते ही मंगलौर पुलिस मौके पर पहुंची और जानकारी ली। मंगलौर सीओ विवेक कुमार ने बताया कि आग के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। मामले की जांच की जा रही है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें