फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: स्क्रैप के गोदाम में लगी भीषण आग, सामान राख

विज्ञापन
विज्ञापन
सहसपुर क्षेत्र स्थित एलपीजी गैस गोदाम के पीछे स्क्रैप के गोदाम में तड़के आग लग गई। कुछ ही देर में गोदाम से आग की बड़ी-बड़ी लपटें उठने लगी। आग ने भीषण रूप ले लिया। सूचना पर दमकल वाहन मौके पहुंचे। करीब चार घंटे की मशक्कत और चार वाहनों की मदद से दमकलकर्मियों ने आग पर काबू पाया। आग गैस गोदाम तक पहुंचती तो बड़ा हादसा हो सकता था।
विज्ञापन




सहसपुर में वाहिद अंसारी का स्क्रैप का गोदाम है। शुक्रवार की सुबह करीब साढ़े तीन बजे चौकीदार ने वाहिद अंसारी को गोदाम में आग लगने की सूचना दी। वाहिद अंसारी अपने गोदाम के पास पहुंचे। करीब चार बजे अग्निशमन केंद्र सेलाकुई को आग लगने की सूचना दी गई।

दमकल वाहन मौके पर पहुंचे और दमकलकर्मियों ने आग बुझाना शुरू किया। चार दमकल वाहनों के मदद से करीब चार घंटे बाद सुबह आठ बजे दमकलकर्मियों ने आग को बुझा दिया। गोदाम मालिक ने बताया कि आग लगने से लाखों का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन




बताया कि गोदाम में रखें ट्रक, ट्रक में रखे रजाई गद्दे, स्क्रैप का काफी सामान जल कर राख हो गया। दमकलकर्मी रविंद्र बिष्ट ने बताया कि आग को पूरी तरह से बुझा दिया गया है। नुकसान का आकलन किया जा रहा है। टीम में सोवरन सिंह, सतीश कुमार, अजब सिंह, शिवकुमार, नेहा रावत, सरस्वती, आंचल, मनीष, मनीष सचदेवा आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें