देहरादून। संविधान दिवस पर 26 नवंबर को सभी स्कूल, कॉलेज, तकनीकी संस्थाानों, प्रशिक्षण संस्थानों में सुबह 9:30 बजे वंदेमातरम सामूहिक गायन होगा। निदेशक माध्यमिक डॉ. मुकुल कुमार सती ने इस संबंध में सभी शिक्षा से जुड़े निदेशकों को पत्र भेजा है। शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत के निर्देशों के क्रम में सभी संस्थानों के निदेशक, प्राचार्यों की जिम्मेदारी होगी कि वह एक ही समय पर सामूहिक गान कराएं। वीडियो रिकॉर्डिंग व फोटो जियोटैग के साथ दें। इसकी विस्तृत जानकारी भी सबको भेजी गई है। ब्यूरो