मारुती ने देहरादून में अपनी नई कार स्टिंगरे उतारी है। 4 से 5 लाख के बीच
में कार की तलाश में जुटे उपभोक्ताओं के लिए यह नया विकल्प साबित होगा।
सवा चार लाख के बजट में स्टिंगरे एक फिट गाड़ी है। देहरादून के डीडी मोटर्स में गुरुवार को मारुति सुजुकी के नये ब्रांड स्टिंगरे की लांचिंग की गई।
कार को स्पोर्टी लुक में पेश किया गया है। शानदार, स्टाइलिश और बोल्ड कारों को पसंद करने वाले युवा ग्राहकों की पसंद को देखते हुए यह कार मार्केट में उतारी गई है।
कई ग्राहकों ने इसकी टेस्ट ड्राइव भी ली। कार ब्लू, रेड, ग्रे, व्हाइट और सिल्वर कलर में उपलब्ध है।
वेरिएंट के लिहाज से इसकी एक्स-शो रूम कीमत चार लाख 18 हजार से शुरू होकर चार लाख 80 हजार तक में पड़ेगी।
एक्सप्रेसिव प्रोजेक्टर लैंप उपलब्ध
पेट्रोल में 20.51 किलोमीटर प्रति लीटर की क्षमता वाली इस कार में पहली बार एक्सप्रेसिव प्रोजेक्टर लैंप उपलब्ध कराए गए हैं।
कार की लॉचिंग के मौके पर विधायक राजकुमार, डीडी मोटर्स के जीएम आपरेशंस गौरव अरोड़ा, कुमार सिंह नेगी, मैनेजर पीके उपाध्याय आदि उपस्थित रहे।