फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: दूसरी जगह जमीन आवंटित करने पर शहीद की मां ने जताई आपत्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
जिला प्रशासन ने पहले का आवंटन रद्द करते हुए बिना बताए शहीद के परिवार को दूसरी जगह जमीन आवंटित कर दी। इस पर शहीद की माता ने आपत्ति जताई है। उन्होंने मुख्यमंत्री से पूर्व में डोभालवाला में आवंटित भूमि को यथावत रखने की मांग की है।
विज्ञापन

24 सितंबर 2002 को अक्षरधाम मंदिर में हुए आतंकी हमले में आतंकियों से लोहा लेते हुए दून के एनएसजी कमांडो सुरजन सिंह ने अपने प्राणों की आहुति दी थी। उनके परिजनों को वर्ष 2016-17 में उत्तराखंड शासन ने डोभाल चौक पर भूमि आवंटित की थी। लेकिन, राजस्व विभाग की गलती के कारण भूमि का कुछ हिस्सा ऑर्डनेंस फैक्टरी का है। शहीद के परिजनों ने यहां निर्माण शुरू कराया तो ऑर्डनेंस फैक्टरी प्रशासन ने कोर्ट से स्टे ले लिया। शहीद सुरजन सिंह की माता सुरेशी देवी का कहना है कि इसके बाद जिला प्रशासन ने उन्हें बिना बताए डोभाल चौक पर भूमि का आवंटन रद्द कर नवादा में उन्हें जमीन दे दी। उन्होंने इस पर आपत्ति जताते हुए मुख्यमंत्री से ऑर्डनेंस फैक्टरी के हिस्से के आंशिक भाग को छोड़कर पूर्व में ही आवंटित भूमि दिए जाने की गुहार लगाई है। साथ ही प्रशासन की ओर से नवादा क्षेत्र में भूमि के आवंटन को रद्द करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें