फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: मार्च में बोर्ड परीक्षा, विद्यालय में गणित और भूगोल के अध्यापक नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
Iशहीद सत्येंद्र चौहान अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज में नए सत्र से खाली चल रहे हैं दोनों पद
विज्ञापन

I

Iहाईस्कूल और इंटरमीडिएट के 360 बच्चों को देना है परीक्षाI

शहीद सत्येंद्र चौहान अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज में 12वीं में भूगोल और 10वीं में गणित के अध्यापक नहीं हैं। हाईस्कूल में 200 और इंटरमीडिएट में 160 पढ़ाई कर रहे हैं। मार्च में छात्रों की बोर्ड परीक्षा होती है। पूरे साल भर पढ़ाई न होने के चलते छात्र-छात्राओं को परीक्षा परिणाम का डर सता रहा है।

इंटरमीडिएट कॉलेज में नए सत्र से ही भूगोल और गणित के शिक्षकों के पद रिक्त चल रहे हैं। विद्यालय में साल भर से छात्र-छात्राएं संबंधित विषय की पढ़ाई नहीं कर सके हैं। अब तीन महीने का ही समय बचा है। दोनो विषय बहुत महत्वपूर्ण हैं। ऐसे में सवाल उठता है कि छात्र-छात्राएं बगैर तैयारी के कैसे परीक्षा में बैठेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन




विद्यालय के प्रधानाचार्य यशवंत बर्तवाल ने बताया कि मार्च में भूगोल और गणित के अध्यापक सेवानिवृत्ति हो गए थे। दोनों पदों पर अभी तक किसी भी अध्यापक की नियुक्ति नहीं हुई है। बताया कि वर्तमान में अभिभावक संघ की ओर से वैकल्पिक व्यवस्था की गई है।





Iअध्यापकों की नियुक्ति के लिए उच्च अधिकारियों को कई बार पत्र लिखा जा चुका है। शासन की ओर से नियुक्ति हो पाएगी, हमारे हाथ में कुछ भी नहीं है।
I

I
I

Iकुंदन सिंह, खंड शिक्षा अधिकारी, सहसपुरI
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें