फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के पृथ्वीपुर में सोमवार को एक विवाहिता का शव फंदे से लटका मिला। पुलिस ने मृतका का पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका के पति बदरीनाथ में राष्ट्रीय राजमार्ग निर्माण की आउटसोर्स कंपनी में कार्यरत हैं।
विज्ञापन


कोतवाली पुलिस को पृथ्वीपुर में एक महिला के फांसी लगाने की सूचना मिली। पुलिस टीम मौके पर पहुंची। महिला का शव कमरे में टिन शेड के पाइप पर चुन्नी से बने फंदे से लटका हुआ था। पुलिसकर्मियों ने शव को नीचे उतारा। वरिष्ठ उपनिरीक्षक संजीत कुमार ने बताया कि मृतका की पहचान पृथ्वीपुर निवासी ममता पत्नी श्याम सिंह के रूप में हुई है। घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।
उन्होंने बताया कि घटना के समय पति बदरीनाथ में थे। दोनों की शादी को करीब 13 वर्ष हो गए है। मृतका की तीन लड़की और एक लड़का है। बड़ी बेटी 12 साल की है। लेकिन, वह भी घटना की जानकारी नहीं दे पा रही है। बताया कि परिवार मूल रूप से कालसी ब्लॉक के उभरेऊ गांव का रहने वाला है। मृतका बच्चों के साथ किराये के मकान में रह रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें