फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत, पति समेत चार पर मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
I
विज्ञापन

IIमायके वालों ने लगाया दहेज हत्या का आरोप, 2021 में हुई थी शादी
I
I
I
Iरायपुर क्षेत्र में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मायके वालों का आरोप है कि ससुराल के लोग उनकी बेटी का दहेज के लिए लेकर उत्पीड़न करते थे। पिछले साल ही महिला हेल्पलाइन में दोनों पक्षों में समझौता हुआ था। शिकायत पर पुलिस ने मृतका के पति, सास, ससुर और जेठ के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
I
I
I
Iमामला रायपुर क्षेत्र के नत्थनपुर स्थित मानव विहार का है। राजपुर के सुमन नगर निवासी मालती का विवाह 2021 में मानव विहार निवासी रोहित के साथ हुआ था। एसओ रायपुर प्रदीप नेगी ने बताया कि सोमवार की शाम महिला की दून अस्पताल में मौत हो गई। सूचना पर महिला के मायके वाले अस्पताल पहुंचे। वहां पता लगा कि मालती की मौत फंदा लगने से हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

I
Iमायके वालों का आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष के लोग दहेज के लिए उत्पीड़न कर रहे थे। पुलिस से शिकायत के बाद दोनों पक्षों का महिला हेल्पलाइन में समझौता कराया था। इसके बाद फिर से मालती का उत्पीड़न शुरू कर दिया गया। पुलिस ने मृतका की मां कांति देवी की शिकायत पर पति रोहित, ससुर दयाल बिष्ट, साल हेमा और जेठ चंदन सिंह के विरुद्ध दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है।I
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें