फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand: निकाह समारोह में शामिल होने आई थी डेढ़ साल की इनायत, दो घंटे बाद पानी के टैंक में मिला शव

Mon, 17 Oct 2022 10:44 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, गदरपुर (ऊधम सिंह नगर)

सार

मासूम इनायत का शव देख निकाह की खुशियां मातम में तब्दील हो गईं। हर किसी को इनायत की मौत से गहरा सदमा लगा। सलामी की रस्म के बाद नासरा को इनायत नजर नहीं आई तो उसने उसकी खोजबीन शुरू हुई थी। इनायत की मौत से उसकी मां नासरा और जाकिर का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

निकाह समारोह में आई डेढ़ साल की बच्ची का शव का पानी के टैंक मिला। परिजनों को पता करीब दो घंटे बाद इसका पता चला। सोमवार को ग्राम मजरा शीला निवासी अहमद हुसैन की बेटी रियाज मीन का रुद्रपुर निवासी जरीफ  अहमद के साथ निकाह था। करीब तीन बजे जरीफ अहमद की बरात दिनेशपुर मोड़ पर स्थित एक बरात घर में आई थी।

विज्ञापन


ग्राम पीपली नायक, थाना स्वार जिला रामपुर से बरात में आए जाकिर हुसैन की डेढ़ वर्षीय बेटी इनायत अचानक गुम हो गई। अपनी मां नासरा की गोद से इनायत कब निकल गई उसको भी इसकी भनक नहीं हुई।  लोगों ने बरात घर और आसपास का सारा इलाका छान मारा लेकिन इनायत का कुछ पता नहीं चला। करीब दो घंटे बाद बरात घर में बने पानी के टैंक में इनायत का शव उतराता हुआ नजर आया। आननफानन उसे टैंक से निकालकर एक निजी अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टर ने  मृत घोषित कर दिया। 


सूचना पर थानाध्यक्ष राजेश पांडेय पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। उन्होंने परिजनों से बच्ची के शव का पोस्टमार्टम कराने के लिए शव को कब्जे में लेना चाहा तो परिजनों ने ेमना कर दिया। काफी जद्दोजहद के बाद थानाध्यक्ष के समझाने पर परिजन पुलिस के साथ सीएचसी गदरपुर चलने के लिए राजी हुए। वहां से पोस्टमार्टम के लिए शव को जिला अस्पताल भेज दिया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

मातम में तब्दील हो गई निकाह की खुशियां
मासूम इनायत की पानी के टैंक में डूबने से हुई मौत से निकाह की खुशियां मातम में तब्दील हो गईं। हर किसी को इनायत की मौत से गहरा सदमा लगा। सलामी की रस्म के बाद नासरा को इनायत नजर नहीं आई तो उसने उसकी खोजबीन शुरू हुई थी। इनायत की मौत से जहां उसकी मां नासरा और जाकिर का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है। वहीं दुल्हन पक्ष में भी मातम पसर गया है।

ये भी पढ़ें..Uttarkashi Avalanche: नहीं मिले दो लापता पर्वतारोही, माइनस 25 डिग्री तापमान में चुनौतीपूर्ण बन रहा रेस्क्यू

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें