फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना के बाद नई रफ्तार से दौड़ रहा दुपहिया वाहनों का बाजार

सार

कोरोना के मुश्किल दो साल का वक्त निकलने के बाद इस साल राजधानी के दुपहिया वाहनों के बाजार में रौनक नजर आ रही है।भारी डिमांड वाली बाइक्स को लेकर खास उत्साह है।एसएल होंडा की ओर से दुपहिया खरीदने वालों को चांदी का सिक्का और आईएसआई मार्का हेलमेट दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरोना के मुश्किल दो साल का वक्त निकलने के बाद इस साल राजधानी के दुपहिया वाहनों के बाजार में रौनक नजर आ रही है। नवरात्र शुरू होने के साथ ही रोजाना होने वाली बाइक्स व स्कूटी की बिक्री में बूम आना शुरू हो गया है। वहीं, धनतेरस के लिए भी एडवांस बुकिंग शुरू हो चुुकी है। ग्राहकों को लुभाने के लिए ऑटो डीलर अलग-अलग तरह की स्कीम दे रहे हैं। आइए जानते हैं नवरात्र में दुपहिया बाजार का हाल।
विज्ञापन

रोजाना 400 से ज्यादा दुपहिया की बिक्री
नवरात्र शुरू होने के साथ ही तेजी से बिक्री शुरू हो गई है। महंगाई के जमाने में 100 सीसी की बाइक्स से लेकर 650 सीसी तक की बाइक्स को लेकर अलग उत्साह नजर आ रहा है। अनुमान के मुताबिक, रोजाना 400 से ज्यादा दुपहिया की बिक्री होने लगी है। दुपहिया वाहन डीलरों का कहना है कि कोरोना के बाद बाजार के जो हालात बिगड़े थे, उसमें इस बार काफी सुधार नजर आ रहा है। कई डीलर तो ऐसे हैं जो कि एक दिन में अकेले 50 से अधिक दुपहिया बेच रहे हैं।
धनतेरस के लिए भी बुकिंग हुई तेज
कई डीलरों ने धनतेरस की बुकिंग भी शुरू कर दी है। भारी डिमांड वाली बाइक्स को लेकर खास उत्साह है। कई कंपनियों ने स्पेशल एडिशन या लिमिटेड एडिशन निकाले हैं, जिन्हें लेकर अलग तरह का उत्साह है। डीलरों का कहना है कि नवरात्र में डिलीवरी के साथ ही खास राहत के साथ धनतेरस के लिए बुकिंग की जा रही है।
विज्ञापन

आकर्षक ऑफरों की बहार
बाजार में आकर्षक ऑफरों की भी बहार है। एसएल होंडा की ओर से दुपहिया खरीदने वालों को चांदी का सिक्का और आईएसआई मार्का हेलमेट दिया जा रहा है। विराज टीवीएस की ओर से 110 सीसी की बाइक पर 2100 रुपये का विशेष डिस्काउंट दिया जा रहा है। सान्वी ऑटो की ओर से बिना ब्याज नौ माह से 12 साल की अवधि का लोन दिया जा रहा है तो डीएस होंडा की ओर से लकी ड्रा के अलावा हर दुपहिया की खरीद पर स्क्रैच कूपन दिए जा रहे हैं। इसी तरह अन्य डीलरों ने भी लुभावने ऑफर शुरू किए हुए हैं।
क्या कहते हैं डीलर
निश्चित तौर पर पिछले दो सालों के मुकाबले इस साल काफी अच्छा कारोबार शुरू हुआ है। आने वाला समय बेहतर होने की पूरी उम्मीद है। रोजाना की सेल के अलावा एडवांस बुकिंग भी चल रही है। - नरेंद्र बत्रा, डायरेक्टर, एसएस होंडा
बाजार का काफी पॉजिटीव रिस्पांस है। हमारी राइडर बाइक की वेटिंग चल रही है। बाकी ज्यादातर बाइक्स व स्कूटी उपलब्ध हैं। कई लिमिटेड एडिशन बाइक्स की भी भारी डिमांड देखने को मिल रही है। - रजत सिंह, विराज टीवीएस
सबसे ज्यादा मांग स्पलेंडर की नजर आ रही है। वहीं, अन्य बाइक्स की सेल भी पिछले दो सालों की तुलना में इस साल बढ़ी है। हम कह सकते हैं कि इस बार के फेस्टिवल सीजन में कारोबार अच्छा होगा। - लक्षित बत्ता, निदेशक, सान्वी
ऑटोमोबाइल्स
पिछले साल के मुकाबले इस साल अच्छा रिस्पांस देखने को मिल रहा है। एक्टिवा को लेकर सबसे ज्यादा उत्साह नजर आ रहा है। इसकी एडवांस बुकिंग चल रही है। कंपनी से लगातार स्कूटी व बाइक्स आने की वजह से हाथोंहाथ डिलीवरी हो रही है। - अक्षय दहिया, डायरेक्टर, डीएस होंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें