फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Krishna Janmashtami 2022: कान्हा के भक्तों में उत्साह, खरीदारी के लिए बाजार में उमड़ रही भीड़

Thu, 18 Aug 2022 01:12 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून

सार

पलटन बाजार हो या चकराता रोड बाजार सभी जगह बाजारों की रौनक देखते ही बन रही है। बाजारों में श्रीकष्ण की आकर्षक मूर्तियां, बांसुरियां और नन्हे कन्हैया की ड्रेस लोगों को खूब आकर्षिक कर रही है।
विज्ञापन
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर बाजारों में रौनक बढ़ गई है। श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव मनाने के लिए दूनवासियों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। जन्मोत्सव को भव्य रूप देने के लिए लोग खरीदारी को लेकर बाजारों में उमड़ने लगे हैं।

विज्ञापन


Janmashtami 2022: आज इन दो खास योग में मनाया जाएगा लड्डू गोपाल का जन्मोत्सव, इस शुभ मुहूर्त में करें पूजा

पलटन बाजार हो या चकराता रोड बाजार सभी जगह बाजारों की रौनक देखते ही बन रही है। बाजारों में श्रीकष्ण की आकर्षक मूर्तियां, बांसुरियां और नन्हे कन्हैया की ड्रेस लोगों को खूब आकर्षिक कर रही है। खास तौर पर भारत में बनी मूर्तियों को लोग खासा पसंद कर रहे हैं। वहीं चीनी मूर्तियां भी बाजार में बहुत कम देखने को मिल रही हैं। पलटन बाजार में व्यापारी राहुल ने बताया कि श्रीकृष्ण की सुंदर-सुंदर मूर्तियों की कीमत सौ से शुरू होकर एक हजार रुपये तक है। साथ ही झूले भी दो सौ से हजार रुपये तक में मिल रहे हैं। वहीं कान्हा और राधा के वस्त्र चार सौ से सात सौ रुपये में मिल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, घरों में भी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की तैयारी जोरों- शोरों से चल रही है। दीपक, घंटिया, झूले, पौशाक, अगरबत्तियां, धूप, कपूर, घी सहित अन्य पूजन सामग्री खरीदने के लिए लोग बाजारों में उमड़ रहे हैं। मिष्ठान की दुकानों पर दूध, दही, बर्फी, लड्डू की मांग बढ़ गई है। पूजन सामग्री पांच रुपये से लेकर एक हजार रुपये तक में मिल रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें