फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: एक तिहाई कम हुए फूलों के दाम, खुल कर बनाए बंधनवार

विज्ञापन
विज्ञापन
Iएक तिहाई कम हुए फूलों के दाम, खुल कर बनाए बंधनवार
विज्ञापन

I

I
I

Iपहले 400 रुपये थे एक किलो गेंदा का फूलI



पंचोत्सव शुरू होने जा रहा है। इस बार लोगों को बंधनवार और फूलों की माला खरीदने में अधिक जेब ढीली नहीं करनी पड़ेगी। गेंदा के फूल के दाम एक तिहाई से भी कम हो गए है। 10 नवंबर से खुले फूलों, माला और बंधनवार के दाम करीब 50 से 60 फीसदी दाम कम हो जाएंगे।

फूलों के थोक व्यापारी राजन सेठी ने बताया कि पिछले साल गेंदा के फूलों की फसल कम हुई थी। आपूर्ति कम होने के चलते फूलों के दाम आसमान चढ़ गए थे। बताया कि पिछली बार दिवाली पर गेंदा के फूलों की कीमत 400 रुपये प्रति किलोग्राम तक पहुंच गई थी। तब एक-एक बंधनवार और माला की कीमत 60 से 80 रुपये तक थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बार फूलों की फसल बहुत अच्छी हुई है। गेंदा का फूल 120 रुपये प्रति किलोग्राम की दर से मिले रहे हैं। उन्होंने बताया कि 10 नवंबर को फूलों की खेप पहुंचेगी। उसके बाद बंधनवार और माला 20 से 30 रुपये में उपलब्ध हो जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें