फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कई दिन बीते, पर जोश बरकरार

विज्ञापन
विज्ञापन
कई दिन बीते, पर जोश बरकरार -शहरभर में जरूरतमंद लोगों को खाना खिला रहे सामाजिक संगठन, मदद से नहीं हट रहे पीछे माई सिटी रिपोर्टर देहरादून। जरूरतमन्दों की सेवा नर नारायण की सेवा है। इसी नेक सोच के साथ शहरभर के विभिन्न संगठन हर जरूरतमन्द तक मदद पहुंचाने में जुटे हैं। कई दिन बीतने के बाद भी लोगों के जोश में कोई कमी देखने को नहीं मिल रही है। 500 लोगों को खिलाया खाना देहरादून। विभिन्न सामाजिक संगठनों की ओर से सामूहिक रूप से कई स्थानों में खाना बांटा गया। लोगों को कोरोना महामारी के बारे में जागरूक भी किया। करीब 500 लोगों को भोजन खिलाया। एनएपीएसआर के अध्यक्ष आरिफ खान ने कहा कि मित्रलोक कॉलोनी, बलबीर रोड, गढ़वाली कॉलोनी, ट्रांसपोर्ट नगर आजाद कॉलोनी में खाना बांटा। लोगों को मास्क, सेनिटाइजर भी दिए गए।एनएपीएसआर, मदर्स एंजिल चिल्ड्रेन्स सोसायटी, जगतबन्धु सेवा ट्रस्ट, अमूल्य जीवन संस्था, दार ए-अरक़म एजुकेशनल सोसायटी, आसरा स्वयं सहायता समूह संस्थाओं से बीना शर्मा, धर्मेन्द्र ठाकुर, जहाँगीर आलम, मोहम्मद शाहनज़र, अब्दुल सत्तार, शमीना सिद्दीकी, इसरार अहमद, सुमित कुमार, गणेश चन्द्र,अंकित प्रजापति शामिल रहे । पांच दिन का बांटा राशन : बिल्डिंग ड्रीम्स फाउंडेशन की ओर से जरूरतमंद लोगों को पांच दिन की राशन किट बांटी गई। इसमें आटा, चावल, दाल, आलू, छोले, मसाले, चाय पत्ती, चीनी, तेल दिया। संस्था की ओर से 6399463996 हेल्पलाइन नम्बर जारी किया। अभियान में रंजीत, आकांक्षा शुक्ला, केवल शुक्ला शामिल रहे। मजदूरों के रहने व खाने का उठाया जिम्मा: श्री परमधाम न्यास की ओर से जरूरतमंद मजदूरों की मदद को हाथ आगे बढ़ाया गया है। संस्था के संस्थापक चंद्र मोहन ने कई राज्यों के फंसे 250 परिवारों को आश्रम में आसरा दिया है। संस्था के मीडिया प्रभारी सतीश ने कहा कि महाराज जी ने इन लोगों के रहने, खाने व पीने की व्यवस्था की है। सभी लोगों का ध्यान रखा जा रहा है। लोगों को सोशल डिस्टेंसिंग को भी बनाने को कहा जा रहा है। भाजपा नेताओं ने भी खिलाया खाना:: भाजपा नेता आदित्य चौहान की ओर से श्रीदेव सुमन नगर, यमुना कॉलोनी, आजाद नगर, शास्त्री नगर, सीमाद्वार, कांवली गांव, दीपलोक कॉलोनी में जरूरतमन्द लोगों को खाना खिलाया। चौहान के नेतृत्व में कई टीमों ने शहरभर में जरूरतमंद लोगों तक मदद आवश्यक मदद भी पहुंचाई। कुल 315 लोगों को खाना खिलाया। कार्तिक बजरंगी, सुदेश सिंघल, संजय सिंघल, अंकित जोशी, अंकित पांडे, हिमांशु सिंघल, भाजयुमो नेता राजेश चौधरी, अमन जोशी व अन्य ने सहयोग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें