फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: अल्ट्रासाउंड कक्ष मिला बंद, दो चिकित्सकों की ओपीडी रही ठप

विज्ञापन
विज्ञापन
I-उप जिला अस्पताल में चिकित्सा व्यवस्था की पड़ताल में मिलीं खामियांI
विज्ञापन


उप जिला अस्पताल में कई लोग के अल्ट्रासाउंड नहीं हो पाए। मरीज रेडियोलॉजिस्ट का इंतजार कर रहे थे, लेकिन कक्ष का दरवाजा बाहर से बंद था। वहीं, दंत रोग चिकित्सा की ओपीडी में गेट के निर्माण कार्य के चलते मरीजों का उपचार नहीं हो पाया। एक हड्डी रोग विशेषज्ञ के अवकाश पर जाने से मरीजों को उपचार के लिए लंबा इंतजार करना पड़ा।



शुक्रवार को उप जिला अस्पताल में चिकित्सा व्यवस्था की पड़ताल की गई। दोपहर 12.15 बजे अल्ट्रासाउंड कक्ष में ताला लगा था। रेडियोलॉजिस्ट 29 फरवरी तक अवकाश पर थे। एक मार्च को उन्होंने ड्यूटी ज्वाइन करनी थी, लेकिन अल्ट्रासाउंड कक्ष बंद था। बाहर कुछ मरीज अल्ट्रासाउंड के लिए आए थे, लेकिन काफी देर तक कक्ष बंद होने के बाद मरीज लौट गए। मरीज सीमा ने बताया कि वह अल्ट्रासाउंड करवाने आई थी, लेकिन गेट बाहर से बंद है।
विज्ञापन




दोपहर 12.30 पर दंत रोग चिकित्सा की ओपीडी में गेट बनाने का का कार्य चल रहा था। ओपीडी में चिकित्सक नहीं बैठीं थी। मरीज बिना उपचार करवाए ही वापस लौट रहे थे। उधर, हड्डी रोग विशेषज्ञ अरविंद राणा के ओपीडी कक्षा के बाहर ताला लगा था। पता चला कि वह अवकाश पर गए हैं। वरिष्ठ हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. सौरभ गुप्ता की ओपीडी में मरीजों की भीड़ थी। मरीजों को चिकित्सक को दिखाने के लिए काफी इंतजार करना पड़ा।
विज्ञापन



Iरेडियोलॉजिस्ट अवकाश से लौट आए हैं। उन्होंने कुछ अल्ट्रासाउंड किए थे। शनिवार से अल्ट्रासाउंड सुविधा पूरी तरह से बहाल हो जाएगी। ओपीडी कक्ष में निर्माण कार्य के कारण दंत रोगियों का उपचार नहीं हो पाया।
I

Iडॉ. विजय सिंह, चिकित्सा अधीक्षक, उप जिला अस्पतालI
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें