फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सही वक्त पर फर्स्ट एड से बच सकती हैं कई जान : अंसारी

विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तराखंड राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण और भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी के संयुक्त तत्वावधान में मंगलवार से आपदा प्रबंधन और फर्स्ट एड पर चार दिवसीय प्रशिक्षण शिविर की शुरुआत हुई। भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी के कार्यालय में आयोजित शिविर में विभिन्न जिले के मास्टर ट्रेनर व अग्निशमन विभाग के 24 फायर कार्मिक हिस्सा ले रहे हैं। शिविर की शुरुआत उत्तराखंड राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के संयुक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी मो. ओबैदुल्लाह अंसारी ने की।
विज्ञापन




उन्होंने कहा कि आपदा के समय फ्रंटलाइन में काम करने वालों की भूमिका बहुत महत्वपूर्ण हो जाती है। यदि समय पर आपदा प्रभावितों को सही फर्स्ट एड मिल जाए तो कई जिंदगियां बचाई जा सकती हैं। फर्स्ट एड का प्रशिक्षण सभी के लिए जरूरी है। भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी उत्तराखंड शाखा के अध्यक्ष कुंदन सिंह टोलिया ने कहा कि सभी का एक ध्येय होना चाहिए और वह है मानव जाति की सेवा।



फर्स्ट एड विशेषज्ञ डॉ. अनिल सैनी ने फर्स्ट एड की सही तकनीक से रूबरू कराया। इस दौरान यूएसडीएमए की प्रशिक्षण विशेषज्ञ जेसिका टैरोन, आइआरएस विशेषज्ञ वेदिका पंत, मुंशी चैमवाल, राजवीर सिंह, जगमोहन सिंह, शिवानी रावत, रश्मि रतूड़ी, मीनाक्षी रावत, प्रगति जुयाल और मनीषा बिष्ट मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें