फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: सहस्रधारा रोड क्षेत्र में कई अवैध निर्माण सील

विज्ञापन
विज्ञापन
Iएमडीडीए की टीम ने की कार्रवाई
विज्ञापन

I

Iएमडीडीए की टीम ने बृहस्पतिवार को कई अवैध निर्माण को सील कर दिया। एमडीडीए के उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने बताया कि सहस्रधारा रोड, एकता विहार कैलाशपुर, वन विहार आदि कई स्थानों कार्रवाई की गई। इनमें सोंधोवाली मानसिंह में आमवाला तरला आवासीय योजना के पास तमित पाल ने तीन अलग-अलग भवन के नक्शे स्वीकृत कराए थे। इसके उलट पटेल ने इन्हें जोड़कर निर्माण शुरू कर दिया था। संयुक्त सचिव गौरव चटवाल के आदेशों पर इन भवनों को सील किया गया। इसी तरह संजीव ने ऑर्चिड पार्क कॉलोनी में हैलीपैड के पास बिना मानचित्र के ही निर्माण शुरू कर दिया था। यहां भी निर्माण को सील कर दिया गया। महमूद हसन ने गंगोत्री विहार वेस्ट कैनाल रोड (इलेक्ट्रिक टावर के सामने) पर अवैध रूप से निर्माण किया था जिन्हें सील कर दिया गया। मोहम्मद इंतजार के एकता विहार कैलाशपुर रोड देहरादून में किए जा रहे अवैध निर्माण पर सीलिंग की कार्रवाई की गई। समीर हुसैल के वन विहार स्थित भवन को सील किया गया। एमडीडीए के उपाध्यक्ष ने बताया कि शहर में नियोजनहीन और अवैध निर्माण रोकने के लिए सख्त कार्रवाई की जा रही है। प्राधिकरण की टीमें लगातार अवैध प्लॉटिंग को ध्वस्त कर रही हैं। साथ ही बिना नक्शा पास कराए या नक्शे के इतर निर्माण को सील किया जा रहा है।I
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें