फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun: चुनाव ड्यूटी के लिए कर्मचारियों की सूची नहीं देने पर भड़कीं डीएम, 25 अफसरों पर दर्ज होगा मुकदमा

Thu, 15 Feb 2024 02:05 PM IST
देहरादून ब्यूरो माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून

सार

चुनाव ड्यूटी के लिए कर्मचारियों की सूची नहीं देने पर डीएम ने मुकदमा दर्ज कराने के आदेश दिए है। अल्टीमेटम के बाद भी विभागीय अफसर चुनाव ड्यूटी के लिए कर्मचारियों की सूची नहीं दे रहेI
विज्ञापन
डीएम सोनिका - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर जिले के कई विभाग गंभीर नहीं दिख रहे। जिलाधिकारी-जिला निर्वाचन अधिकारी सोनिका के कई अल्टीमेटम के बाद भी विभागीय अफसर चुनाव ड्यूटी के लिए कर्मचारियों की सूची नहीं दे रहे हैं। चुनावी तैयारियों को लेकर कलेक्ट्रेट में बुलाई गई बैठक में जिलाधिकारी सूची नहीं देने वाले अफसरों पर भड़क गईं। उन्होंने नोडल अधिकारी को ऐसे 25 लापरवाह प्रशासनिक विभागों के प्रभारी अधिकारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के निर्देश दिए।

विज्ञापन


जिलाधिकारी-जिला निर्वाचन अधिकारी सोनिका ने लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2024 की तैयारियों एवं व्यवस्थाओं को लेकर अपने कार्यालय कक्ष में बैठक आयोजित की थी। इसमें उन्होंने चुनावी तैयारियों को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

बैठक के दौरान उन्होंने नोडल अधिकारी ने चुनाव ड्यूटी के लिए कर्मचारियों की सूची के बारे में जानकारी मांगी। नोडल अधिकारी ने बताया कि अभी तक कई विभागों ने कर्मचारियों की सूची ही नहीं भेजी है। इस पर जिलाधिकारी का पारा चढ़ गया। उन्होंने कहा कि ऐसे सभी लापरवाह अफसरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

इन विभागों ने नहीं दी कार्मिकों की सूची
नोडल अफसर ने बताया कि अभी तक जिला बचत कार्यालय, जल संस्थान, उत्तराखंड राज्य समाज कल्याण बोर्ड, मत्स्य,वन संरक्षण भूमि सर्वेक्षण, राष्ट्रीय बचत निदेशालय, दुग्ध उत्पादन सहकारी संघ, स्नाकोत्तर महाविद्यालय ऋषिकेश, ग्रीन लैंड चिल्ड्रन एकेडमी डोईवाला, जलागम प्रबंधन निदेशालय, यूडी, डब्ल्यूडीपी विकासनगर, मुख्यालय नगर एवं ग्राम नियोजन विभाग, अभियोजन निदेशालय, नागरिक सुरक्षा कार्यालय, उप्र राजकीय निर्माण निगम पटेलनगर इकाई-2, उप्र राजकीय निर्माण निगम इकाई-3 देहरादून, किसाऊ परियोजना डाकपत्थर, यूजेवीएनएल यमुना कॉलोनी, भारतीय मृदा एवं जल संरक्षण संस्थान देहरादून, आईआरडीई, डीआरडीओ रायपुर, भारतीय संवेदन संस्थान अंतरिक्ष विभाग, यूनाइटेड बैंक ऑफ इंडिया चकराता रोड, इंडियन बैंक जोनल ऑफिस गांधी रोड, भारतीय जीवन बीमा निगम आदि विभागों ने कार्मिकों की सूचना जिला निर्वाचन कार्यालय को प्रेषित नहीं की है।

ये भी पढ़ें...Chardham Yatra: आगामी यात्रा सीजन में भारत-चीन सीमा पर बजेगी फोन की घंटी, जादूंग में पहले चरण का काम शुरू
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें