फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: प्रेमनगर क्षेत्र के कई कांग्रेसियों ने पार्टी छोड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
I
विज्ञापन

II प्रेमनगर क्षेत्र के कई कांग्रेसियों ने कांग्रेस पार्टी को छोड़ दिया है। उन्होंने पार्टी नेताओं पर क्षेत्र की उपेक्षा का आरोप लगाया। कहा कि पार्टी नेताओं की उपेक्षा के कारण कार्यकर्ताओं का मनोबल टूट रहा है।
I
I
I
Iकांग्रेस छोड़ने वालों में आरकेडिया ग्राम सभा की पूर्व उप प्रधान व जिला कांग्रेस कमेटी पछवादून की जिला प्रवक्ता गीता बिष्ट,पूर्व पंचायत सदस्य सरिता देवी, अनुसूचित जाति के ब्लॉक अध्यक्ष विजेंद्र कुमार, कांग्रेस के जिला सचिव सागर सिंह, कांग्रेस पार्टी के महासचिव ललित सिंह रावत, कांग्रेस पार्टी के सचिव विजय कुमार, कांग्रेस पार्टी के सचिव नंदकिशोर व पूर्व पंचायत सदस्य मनोज कुमार, प्रवेश कुमारी, किरन देवी, प्रथम बिष्ट, सचिन कुमार आदि शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

I
I
I
I
I
Iविधानसभा चुनाव से पहले वापस आएंगे कांग्रेस छोड़ने वाले नेता : धस्माना
I
Iकांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने कहा कि जो नेता स्वार्थवश आज कांग्रेस को छोड़ कर भाजपा में शामिल हो रहे हैं। वह अगले विधानसभा चुनावों से पहले कांग्रेस में वापसी के लिए नाक रगड़ेंगे। सूर्यकांत धस्माना ने यह बात टिहरी लोकसभा क्षेत्र की कैंट विधानसभा क्षेत्र के श्रीदेवसुमन नगर वार्ड के आकाशदीप कालोनी में पार्टी कार्यालय का उद्घाटन करते हुए कही। इस अवसर पर प्रमोद कुमार गुप्ता, निवर्तमान पार्षद संगीता गुप्ता, मंडल अध्यक्ष सुमित अग्रवाल, मेहताब आलम, बसंती थापा, अनुराग गुप्ता,साधूराम, आदि मौजूद रहे।I
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें