स्वच्छोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति देते छात्र-छात्राएं। स्रोत विद्यालय
क्वानू स्थित राजकीय इंटर कॉलेज में भारत सरकार के केंद्रीय संचार ब्यूरो व सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय दून की ओर से स्वच्छोत्सव कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान जूनियर व सीनियर वर्ग की चित्रकला, भाषण, सामान्य ज्ञान क्विज, संस्कृत श्लोक वाचन प्रतियोगिताएं भी हुईं। इसमें 105 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। चित्रकला प्रतियोगिता के जूनियर वर्ग में मानवी प्रथम, नव्या राणा द्वितीय व अनुष्का तृतीय स्थान पर रहीं। सीनियर वर्ग में तनीषा ने प्रथम, विदुषी चौहान ने द्वितीय और पायल चौहान ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। भाषण प्रतियोगिता में आरुषी चौहान प्रथम, ऋचा तोमर द्वितीय व अनुष्का नेगी तृतीय स्थान पर रहीं। स्वच्छता ही सेवा विषय पर रंगारंग प्रस्तुति देने के लिए जिज्ञासा चौहान के समूह को और विदुषी चौहान को संस्कृत श्लोक वाचन के लिए सम्मानित किया गया। कुर्सी दौड़ में छात्र-छात्राओं की माताओं ने प्रतिभाग किया। इसमें रेखा प्रथम, मेडो देवी द्वितीय और प्रियंका तीसरे स्थान पर रहीं। इस दौरान भारतीय सूचना ब्यूरो के कलाकारों और विद्यार्थियों ने पर्यावरण और स्थानीय लोक संस्कृति पर आधारित रंगारंग प्रस्तुतियां दीं। प्रधानाचार्य संजय कुमार मौर्य ने छात्रों को मानसिक, शारीरिक और सामाजिक स्वच्छता का संदेश दिया। इस मौके पर विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष राहुल तोमर, नोडल अधिकारी नत्थी सिंह नयाल, सहायक नोडल अधिकारी हेमंत चंदेल, वीरेंद्र सिंह रावत, अनिल पंवार, रूपराम नेगी आदि उपस्थित रहे।