फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: मानसी, शिवानी और सुभम को किया सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
विकासनगर। वीर शहीद केसरी चंद राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय डाकपत्थर के तीन छात्र अपने हुनर से अपनी एक अलग पहचान बना रहे हैं। विगत दिनों दून विश्वविद्यालय के नित्यानंद शोध सभागार में मेगा स्टार्टअप और सीड फंड एवं प्रोग्राम का आयोजन किया गया था। जिसमें छात्रा शिवानी ने प्राकृतिक जैविक सामग्री के हर्बल स्किनकेयर व हेयर केयर उत्पाद और छात्रा मानसी ने क्रोशिया के टॉप, बैग एवं अंडरगारमेंट्स आदि की प्रदर्शनी लगाकर अपने हुनर को प्रदर्शित किया। वहीं राजनीति विज्ञान के छात्र शुभम चौहान ने हाल ही में यूथ पार्लियामेंट प्रतियोगिता में देहरादून जिले में पहला स्थान प्राप्त कर महाविद्यालय का नाम रोशन किया। प्राचार्य डॉ. डीएस नेगी, डॉ. हरीश और डॉ. राजकुमारी भंडारी ने तीनों छात्रों को सम्मानित किया और अन्य छात्रों को भी उनसे प्रेरणा लेने का संदेश दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें