फोटो...
साहिया। उद्घोष शिक्षा का नया सवेरा यूनिवर्सिटी रुड़की में आयोजित कार्यक्रम में राजकीय प्राथमिक विद्यालय चापनू के शिक्षक मंगत राम चिलवान को टीचर आइकॉन अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। अवॉर्ड मिलने पर पूरे चापनू गांव में खुशी की लहर है। उन्हें यह सम्मान विद्यालय के लिए किए गए कार्य और सरकारी शिक्षा के माध्यम से छात्रों के सर्वांगीण विकास में बड़ी भूमिका निभाने के लिए दिया गया है। वहीं वह बच्चों को सरकारी विद्यालय में पढ़ने के लिए भी प्रेरित कर रहे हैं। इसके साथ ही जो छात्र पढ़ाई के लिए पलायन कर रहे हैं, उन्हें फिर से सरकारी विद्यालय में पढ़ाई के लिए भी प्रोत्साहित कर रहे हैं। संवाद