फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अफवाहों से सावधान : खुली रहेगी निरंजनपुर सब्जी मंडी

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर देहरादून। निरंजनपुर सब्जी मंडी लगातार खुली रहेगी और यहां से फल सब्जियों की बिक्री व सप्लाई का काम भी जारी रहेगा। मंगलवार को सोशल मीडिया पर मंडी बंद होने की अफवाह फैलने के बाद मंडी समिति ने यह संदेश जारी किया। मंडी पदाधिकारियों ने कहा कि अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया जाएगा। मंगलवार सुबह सोशल मीडिया पर किसी ने अफवाह फैलाई कि निरंजनपुर मंडी में फल सब्जियां सड़ने लगी हैं। इसके कारण अगले कुछ दिनों के लिए मंडी को बंद किया जा रहा है। यह अफवाह फैलते ही लोग फल सब्जियां लेने के लिए दौड़ पड़े। रिटेल के दुकानदार भी सब्जियां लेने के लिए मंडी पहुंचने लगे। मंडी अधिकारियों के संज्ञान में यह मामला आया तो उन्होंने इसका खंडन किया और फल सब्जी लेने आ रहे रिटेल व्यापारियों को भी समझाया। उन्होंने कहा कि मंडी का काम सुचारू चल रहा है। मंडी को बंद करने का कोई सवाल नहीं है। मंडी समिति अध्यक्ष राजेश शर्मा ने कहा कि मंडी सुबह दो से सात बजे तक रिटेल व्यापारियों के लिए खुली है। उसके बाद भी पूरे दिन किसानों के उत्पाद खरीदने-बेचने और पहाड़ के लिए सप्लाई का काम चलता रहता है। इसके अलावा बाहर से आने वाली सप्लाई की लोडिंग अनलोडिंग का काम भी जारी है। मंडी सचिव विजय थपलियाल ने कहा कि मंडी को लेकर लगातार अफवाह फैलाई जा रही है। अफवाह फैलाने वालों पर जिलाधिकारी से निर्देश प्राप्त कर मुकदमा दर्ज कराया जाएगा। -- अनिल चन्दोला
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें