I
II21वीं ऑल इंडिया रेनबुकम कराटे चैंपियनशिप में विभिन्न विद्यालयों के छात्रों ने हिस्सा लिया। बंजारावाला स्थित एक एकेडमी में आयोजित चैंपियनशिप में जूनियर वर्ग के मुकाबले खेले गए। इसमें मनस्वी राजपुत ने अपने हुनर का दम दिखा शानदार प्रदर्शन किया। इसके अलावा अनव पुरोहित, हर्षित, सूर्यांश थापा, मनन धीमान, आर्यन, अशी, प्रियंका पंवार, भूमि, मायरा, चितकारा, आशिता उनियाल, आरुषी नेगी, वामिका, वेदिका वर्मा और नव्या ने भी शानदार प्रदर्शन किया। चैंपियनशिप के समापन पर प्रतिभागी खिलाड़ियों को प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया।I