फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: शराब के ठेके में मैनेजर ने 12.44 लाख रुपये का किया गबन

विज्ञापन
विज्ञापन
Iकोर्ट के आदेश पर रायपुर थाने में मुकदमा दर्ज I
विज्ञापन

Iरायपुर स्थित अंग्रेजी शराब के ठेके के मैनेजर गणेश थापा ने 12.44 लाख रुपये का गबन कर लिया। न्यायालय के आदेश पर गणेश थापा के खिलाफ रायपुर थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। एसओ रायपुर गिरीश नेगी ने बताया कि मामले में जेआरएम एसोसिएट्स फर्म के पार्टनर प्रवीण मल्होत्रा ने कोर्ट को शिकायत की थी। उन्होंने बताया था कि कुछ समय से दुकान की बिक्री में कमी देखी गई। गोदाम से शराब की पेटियों की मांग सामान्य थी। अक्तूबर 2023 को निरीक्षण में 22 हजार रुपये की कमी पाई गई। इसके बारे में जब गणेश से पूछा गया तो उसने इसे गलती मानकर टाल दिया। जांच हुई तो पता चला कि गणेश ने इसके लिए फर्जी रसीदें भी बनाई हैं। दिसंबर 2023 में दुकान के रजिस्टर में वास्तविक से कम बिक्री दिखाई गई और छह ग्राहकों को बेची गई शराब की पेटियों में डिस्काउंट की राशि में हेराफेरी की गई। इसके अलावा विभिन्न कंपनियों की शराब की पेटियों की बिक्री में भी गड़बड़ी की गई। थापा ने 8.87 लाख रुपये के गबन की बात कबूल कर ली। इसके बाद 50 हजार रुपये गूगल पे के माध्यम से लौटा भी दिए। बाकी राशि 31 मार्च 2024 तक लौटाने का वादा कर गायब हो गया। जांच में यह भी पता चला कि गणेश थापा दुकान की स्वैपिंग मशीन का उपयोग न कर अपने निजी यूपीआई-क्यूआर कोड के जरिये ग्राहकों से पैसे लेता था और फर्म के खाते में कम राशि जमा करता था। इसके अलावा स्टॉक रजिस्टर में पेटियों से बोतलें निकालकर कम दिखाने और फर्जी बिक्री दर्ज करने का भी आरोप है। आरोप लगाया कि गणेश थापा ने कुल 12.44 रुपये का गबन किया। एसओ गिरीश नेगी ने बताया कि मामले में कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।I
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें