विकासनगर। सहसपुर कोतवाली क्षेत्र के शंकरपुर में घर में घुसकर महिला का मोबाइल फोन चोरी करने का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने पड़ोसी युवक के खिलाफ चोरी की प्राथमिकी दर्ज की है। कोतवाली प्रभारी मनोज नौटियाल ने बताया कि शंकरपुर ईदगाह के सामने रहने वाली अनुराधा ने बृहस्पतिवार को शिकायत दी। उन्होंने बताया कि 29 सितंबर को सुबह करीब साढ़े नौ बजे वह घर में काम कर रही थीं। तभी शंकरपुर निवासी शाहरुन घर में घुस आया और उनका मोबाइल उठाकर भाग निकला। अनुराधा ने उसका पीछा किया, लेकिन वह हाथ नहीं आया। आरोप है कि फोन से ऑनलाइन माध्यम से काफी रकम भी निकाली गई है। चोरी किए गए फोन की कीमत करीब 22 हजार रुपये बताई गई है। आरोपी की तलाश की जा रही है। संवाद