सहसपुर थाना पुलिस ने खुशहालपुर गांव निवासी मोहसिन को 6.94 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर न्यायालय के समक्ष पेश किया गया जहां से उसे जेल भेज दिया गया। कोतवाली प्रभारी शंकर सिंह बिष्ट ने बताया कि बृहस्पतिवार को पुलिस टीम क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इस दौरान धर्मावाला से आसन नदी पर जाने वाले पुल के पास एक व्यक्ति को देखा गया। पुलिसकर्मियों ने व्यक्ति को बुलाकर तलाशी ली तो उसके पास से हेरोइन मिली। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।