सहसपुर थाना पुलिस ने सहसपुर-सभावाला मार्ग से एक व्यक्ति को 10.59 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। सहसपुर थाना प्रभारी शंकर सिंह बिष्ट ने बताया कि रविवार को पुलिस टीम क्षेत्र में गश्त कर रही थी। सहसपुर-सभावाला मार्ग पर एक संदिग्ध व्यक्ति को देखा गया। पुलिस को देखते ही आरोपी भागने लगा। पीछा कर उसे दबोच लिया गया। व्यक्ति की तलाशी ली गई तो उसके पास से 10.59 ग्राम स्मैक मिली। थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी की पहचान बड़ा रामपुर के पास जुमा मस्जिद निवासी वहीद के रूप में हुई। आरोपी कुंजा ग्रांट से एक व्यक्ति से स्मैक खरीदकर लाया था। संवाद