फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: 2.25 किलोग्राम गांजे के साथ सहसपुर से व्यक्ति गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
विकासनगर। सहसपुर कोतवाली पुलिस ने शुक्रवार को चोरखाला जाने वाले रास्ते से रिंकूनाथ उर्फ गुंजन को गिरफ्तार किया। उसके पास से 2.25 किलोग्राम गांजा मिला। आरोपी चोरखाला की सपेरा बस्ती का रहने वाला है। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है। कोतवाली प्रभारी शंकर सिंह बिष्ट ने बताया कि सूखे नशे के खिलाफ क्षेत्र में सघन गश्त और जांच अभियान चलाया जा रहा है। वरिष्ठ उपनिरीक्षक विकास रावत टीम के साथ क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। उन्हें चोर खाला में नदी के पास एक व्यक्ति खड़ा हुआ दिखाई दिया। पुलिसकर्मियों को देख वह भागने लगा। पुलिसकर्मियों ने पीछा कर उसे पकड़ लिया। व्यक्ति के पास से एक पन्नी मिली, जिसमें गांजा था। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज करने के बाद आरोपी न्यायालय के समक्ष पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें