फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मामा-भांजे ने सगी बहनों से किया दुराचार, अश्लील फोटो लेकर सोशल मीडिया पर कर दी पोस्ट

Thu, 20 Dec 2018 11:31 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
rape
विज्ञापन

सेलाकुई की एक फैक्ट्री में काम करने वाली युवती ने युवक पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म और भांजे के साथ मिलकर अश्लील फोटो सोशल मीडिया पर डालने का आरोप लगाया है।

विज्ञापन


पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा कर गिरफ्तार कर लिया है। सहसपुर थाना पुलिस के मुताबिक, युवती ने तहरीर देकर बताया कि वह मूल रूप से सीतापुर, उत्तर प्रदेश निवासी है।

चार वर्षों से परिवार के साथ सहसपुर क्षेत्र में रहकर सेलाकुई में एक फैक्ट्री में काम करती है। युवती ने बताया कि सीतापुर में रहने के दौरान उसकी मुलाकात शाहनवाज नामक युवक से हुई थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

बाद में उनकी मुलाकात दोस्ती में बदल गई। आरोप है कि शाहनवाज ने शादी का झांसा देकर सेलाकुई आकर उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया। साथ ही धोखे से अश्लील फोटो भी खींच ली।
इसी बीच शाहनवाज ने उसकी छोटी बहन की दोस्ती अपने भांजे तौसीफ से कराई और तौसीफ ने भी पीड़िता की बहन को झांसे में लेकर उसके अश्लील फोटो ले लिए। युवती ने जब शाहनवाज से शादी का दबाव बनाया तो उसने इनकार कर दिया।

भांजे के साथ मिलकर उसने दोनों बहनों की फोटो सोशल मीडिया पर डाल दी। प्रभारी निरीक्षक नरेश राठौड़ ने बताया कि युवती की तहरीर के आधार पर शाहनवाज उर्फ गोलू और तौसीफ आलम निवासी खैराबाद, सीतापुर उत्तर प्रदेश के खिलाफ केस दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें