देहरादून। पीएम श्री राजकीय बालिका इंटर कॉलेज राजपुर रोड का मालदीव के अधिकारियों ने भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि बच्चों को देख उन्हें भी अपने बचपन और संघर्ष के दिन याद आ गए। छात्राओं का आत्मविश्वास और यहां का वातावरण सचमुच काबिले तारीफ है। शनिवार को स्मार्ट सिटी मिशन के तहत मालदीव के अधिकारियों का दल स्कूल पहुंचा था। ये अधिकारी राष्ट्रीय सुशासन केंद्र (एनसीजीजी) की ओर से आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम में भाग ले रहे थे। स्कूल की प्रधानाचार्य हेमलता बौड़ाई ने बताया कि दल का नेतृत्व मालदीव के राज्य मंत्री ने किया। उनके साथ 11 उपमंत्री और 18 वरिष्ठ अधिकारी शामिल रहे। इस दौरान उन्होंने विद्यालय की स्मार्ट सुविधाओं, डिजिटल शिक्षण पद्धतियों और शहर के स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट्स की जानकारी भी ली। मा.सि.रि.