फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: एकजुट होकर पार्टी व संगठन की मजबूती के लिए करें प्रयास

विज्ञापन
विज्ञापन
कालसी। भारतीय जनता पार्टी के कालसी मंडल के नवनियुक्त अध्यक्ष प्रदीप वर्मा का कालसी पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। इस अवसर पर ब्लॉक मुख्यालय सभागार में आयोजित किए गए कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं से पार्टी व संगठन की मजबूती के लिए कार्य करने का संदेश दिया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष रामशरण नौटियाल ने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार आम जनता की सुविधा के लिए निरंतर कार्य कर रही है। प्रदेश व केंद्र सरकारों के आपसी सहयोग से बिजली, पानी व सड़क आदि के क्षेत्र में व्यापक स्तर पर कार्य किया जा रहा है। इस अवसर पर जनजाति आयोग के पूर्व अध्यक्ष मूरत राम शर्मा ने कहा कि भाजपा प्रत्येक कार्यकर्ता को साथ लेकर चलती है। मौके पर भाजपा युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष संजय तोमर, जिला उपाध्यक्ष अमर सिंह चौहान, मंडल महामंत्री दिनेश शर्मा आदि सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें