फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli: चारधाम यात्रा पर आए यात्रियों की कार अनियंत्रित होकर खाई में गिरी, चालक सहित पांच लोग थे सवार

Wed, 04 Jun 2025 09:11 AM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली

सार

कर्णप्रयाग में एक वाहन सड़क से 30 मीटर नीचे गिर गया। वाहन में सवार सभी लोग चारधाम यात्रा पर आए थे।
विज्ञापन
खाई में गिरा वाहन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चमोली जिले के कर्णप्रयाग के पास सोनला क्षेत्र में तड़के सड़क हादसा हो गया। राजस्थान से चारधाम यात्रा पर आए यात्रियों की एक कार अनियंत्रित होकर सड़क से लगभग 30 मीटर नीचे झाड़ियों में जा गिरी। दुर्घटना में वाहन में सवार पांच लोग घायल हो गए।

विज्ञापन


घटना सुबह लगभग 4:15 बजे की बताई जा रही है। अंधेरा होने के कारण कार सड़क से नीचे गिरने के बाद झाड़ियों में उलटी फंसी रह गई। सवार सभी पांच लोग बाहर नहीं निकल सके। सूचना मिलते ही लंगासू पुलिस मौके पर पहुंची और राहत व बचाव कार्य शुरू किया। पुलिस टीम ने कार तक पहुंचकर सभी घायलों को सुरक्षित बाहर निकाला।

ये भी पढ़ें...Uttarakhand: धामी सरकार का सख्त एक्शन...तीन साल में दर्जनों अफसरों पर हुई कार्रवाई, कई गए जेल
विज्ञापन
विज्ञापन


कार बुरी तरह लॉक हो गई थी, जिससे यात्रियों को बाहर निकालने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए 108 एंबुलेंस की मदद से सभी घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें