डीएम ने एसडीएम चकराता, कालसी, तहसीलदार चकराता, बीडीओ चकराता, कालसी सहित लोनिवि, जल संस्थान, एनएच, पीएमजीएसवाई, पशुपालन विभाग व कृषि विभाग के अफसरों को क्षति का आकलन करते हुए रिपोर्ट देने को कहा। उन्होंने लोनिवि के अफसरों को मुख्य एवं संपर्क मार्गों को खोलने के निर्देश दिए।डीएम ने एसई लोनिवि चकराता को स्वयं प्रभावित स्थलों का निरीक्षण करने और अभियंताओं को मौके पर उपस्थित रहते हुए मार्गों को खोलने व मरम्मत कार्य कराने के निर्देश दिए। बैठक में सीडीओ झरना कमठान, एडीएम वित्त एवं राजस्व केके मिश्र, अधीक्षण अभियंता जल संस्थान नमित रमोला, डीपीआरओ एम जफर खान, सहायक निदेशक सूचना बीसी नेगी, जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी दीप शिखा रावत आदि मौजूद रहे।
चकराता-कालसी में आई आपदा से अभी भी क्षेत्र के कई मुख्य मार्ग बंद हैं, जिससे लोगों को राशन व जरूरी चीजों केे लाने व आवाजाही में दिक्कत हो रही है। डीएम सोनिका ने बंद मुख्य मार्गों को जल्द खोलने के निर्देश अफसरों को दिए हैं।
विज्ञापन
डीएम ने 25 सितंबर को हुई भारी वर्षा के कारण विकासखंड चकराता व कालसी में हुई आपदा से नुकसान, राहत कार्य, क्षति का आकलन और अनुमन्य राशि वितरण आदि को लेकर वर्चुअल अफसरों के साथ बैठक की। डीएम ने एसडीएम चकराता, कालसी, तहसीलदार चकराता, बीडीओ चकराता, कालसी सहित लोनिवि, जल संस्थान, एनएच, पीएमजीएसवाई, पशुपालन विभाग व कृषि विभाग के अफसरों को क्षति का आकलन करते हुए रिपोर्ट देने को कहा। एसडीएम चकराता और कालसी को क्षति का आकलन करते हुए मुआवजा वितरित करने को कहा। उन्होंने लोनिवि के अफसरों को मुख्य एवं संपर्क मार्गों को खोलने के निर्देश दिए।
डीएम ने एसई लोनिवि चकराता को स्वयं प्रभावित स्थलों का निरीक्षण करने और अभियंताओं को मौके पर उपस्थित रहते हुए मार्गों को खोलने व मरम्मत कार्य कराने के निर्देश दिए। जल संस्थान के अफसरों को क्षतिग्रस्त पेयजल योजनाओं को यथाशीघ्र ठीक करते हुए योजनाओं के ठीक होने तक वैकल्पिक व्यवस्थाएं बनाने के निर्देश दिए। बैठक में सीडीओ झरना कमठान, एडीएम वित्त एवं राजस्व केके मिश्र, अधीक्षण अभियंता जल संस्थान नमित रमोला, डीपीआरओ एम जफर खान, सहायक निदेशक सूचना बीसी नेगी, जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी दीप शिखा रावत आदि मौजूद रहे।