फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: महासू गो सेवा समिति ने मनाया गोपाष्टमी पर्व

Wed, 18 Nov 2026 06:13 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
कालसी। महासू गो सेवा सहयोग समिति जौनसार बावर ने बुधवार को बैराटखाई के भद्रास खेड़ा गोधाम में गोपाष्टमी पर्व मनाया। इस दौरान गो पूजा, आरती, गो सदस्य सम्मान और हवन यज्ञ हुए। समिति ने लंबे समय से गो ग्रास के लिए आर्थिक सहायता दे रहे सदस्यों को गो सेवा प्रमाण पत्र व माला पहनाकर सम्मानित किया। संस्थापक विपिन जोशी ने गो भक्तों के सम्मान और समाज को गो सेवा के प्रति जागरूक करने का उद्देश्य बताया। सेवानिवृत्त आयुक्त विपिन चंद शर्मा ने सभी को गो सेवा के लिए आगे आने को कहा। समिति अध्यक्ष सीताराम चौहान ने गो भक्तों का आभार व्यक्त किया। इस दौरान भीमदत्त डोभाल, वीरेंद्र जोशी, बृजेश जोशी, संजय जोशी, उमादत्त उनियाल, बलवीर चौहान, नंदलाल भारती, विकास अग्रवाल, पूरण खन्ना, वीरेंद्र चौहान, शमशेर चौहान, रणवीर तोमर, श्याम सिंह राठौर, सुनीता रोहिला, ममता चौहान मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें