फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: महाशिवरात्रि कल, आज आधी रात से शुरू होगा महारुद्राभिषेक

विज्ञापन
विज्ञापन
- टपकेश्वर और पृथ्वीनाथ मंदिर में तैयारियों को दिया गया अंतिम रूप
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
देहरादून। महाशिवरात्रि की पूर्व संध्या पर शनिवार की आधी रात से मंदिरों में महारुद्राभिषेक शुरू होगा। इसके साथ ही श्रद्धालुओं के लिए मंदिर के कपाट खोल दिए जाएंगे। महाशिवरात्रि पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचेंगे, इसे लेकर मंदिरों में तैयारी पूरी कर ली गई है। गढ़ी कैंट स्थित टपकेश्वर महादेव मंदिर में शुक्रवार को महाशिवरात्रि की तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया। यहां रात 12 बजे से महारुद्राभिषेक शुरू होगा। इसके बाद भक्तों के लिए मंदिर के कपाट खोल दिए जाएंगे। महापर्व के लिए मंदिरों को भव्य रूप दिया गया है। मंदिर में पुलिस-प्रशासन के साथ ही 300 से ज्यादा सेवादार व्यवस्था में रहेंगे। सहारनपुर चौक स्थित पृथ्वीनाथ महादेव मंदिर में शुक्रवार को महाशिवरात्रि की तैयारियोंं को अंतिम रूप दिया गया। दिगंबर दिनेश पुरी ने बताया कि महाशिवरात्रि की पूर्व संध्या पर शाम सात बजे 2100 दीये प्रज्वलित किए जाएंगे, जिसमें भगवान भोलेनाथ के दर्शन होंगे। इसके अलावा आधी रात से ही हरिद्वार से लाए गए पवित्र गंगाजल के साथ दूध, दही, घी और पंचामृत से महारुद्राभिषेक शुरू होगा, जो 15 फरवरी को सुबह तक चलेगा। मंदिर में 30 सेवादार सेवा देंगे। महाशिवरात्रि के दिन 500 किलों केसर युक्त दूध का प्रसाद वितरित किया जाएगा। महाकाल उज्जैन की तर्ज पर भस्म आरती होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें