फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज जीता नंबर वन स्कूल का खिताब

विज्ञापन
विज्ञापन
I
विज्ञापन

Iदून में आयोजित एसएफए चैम्पियनशिप के तीसरे संस्करण का हुआ समापनI
I
I
I
I
I
I
I
I जोश और उत्साह के बीच एसएफए चैम्पियनशिप के तीसरे संस्करण के ग्रैंड फिनाले के साथ समापन हो गया। 11 दिवसीय खेल महोत्सव में प्रदेश भर से 1200 छात्रों ने प्रतिभाग किया। 427 अंक हासिल करने वाले महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज को ‘नंबर वन स्कूल’ के खिताब से नवाजा गया। स्कूल के छात्रों ने 57 गोल्ड, 29 सिल्वर और 15 ब्रॉन्ज मेडल जीते।
I
I
I
Iआचार्यकुलम ने 220 अंक के साथ दूसरा स्थान हासिल किया। स्कूल ने 15 गोल्ड, 15 सिल्वर और 5 ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किए। वहीं, सेपियन्स स्कूल 212 अंक के साथ तीसरे स्थान पर रहा, जिसने 28 गोल्ड, 12 सिल्वर और 12 ब्रॉन्ज मेडल जीते। ग्रैंड फिनाले का उद्घाटन मेयर सुनील उनियाल गामा ने किया। उन्होंने कहा, छात्रों के विकास में खेलों की भूमिका महत्वपूर्ण है। इस तरह के आयोजन से युवाओं की खेल भावना को प्रोत्साहित किया जाता है। खेल निदेशक जीतेन्द्र सोनकर ने कहा, पिछले 11 दिनों के दौरान हमें एथलीट्स का जबर्दस्त उत्साह देखने को मिला। चैंपियनशिप ने उनमें टीमवर्क, दृढ़ इरादे और लीडरशिप जैसे गुणों को विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
विज्ञापन

I
I
I
I————
I
I
I
Iगोल्डन गर्ल और गोल्डन ब्वॉय की घोषणा
I
Iचैंपियनशिप में ‘गोल्डन गलगर्ल’ और ‘गोल्डन बॉय’ की घोषणा भी की गई। पेस्टलवीड स्कूल के मेघा सिंह अग्रवाल ने एथलेटिक्स एवं स्विमिंग में छह मेडल (दो गोल्ड, एक सिल्वर और दो ब्रॉन्ज) जीते और समर वैली स्कूल से आदित्री भारद्वाज ने टेबल टेनिस में तीन गोल्ड, एक सिल्वर और एक ब्रॉन्ज मेडल जीते। दोनों को ‘गोल्डन गर्ल’ का खिताब मिला। इसी तरह न्यू दून ब्लॉसम स्कूल के शौर्य चौधरी ने स्विमिंग (विभिन्न श्रेणियों) में एक गोल्ड और चार सिल्वर मेडल जीते। ऐन मैरी स्कूल से आदि जैन ने कैरम एवं स्पीडकबिंग में दो गोल्ड जीते। इन दोनों को गोल्डन ब्वॉय के खिताब से नवाजा गया।
विज्ञापन

I
I——-
I
I
I
Iअरावली सदन ने जीता खेल कूद प्रतियोगिता का खिताब
I
I
I
Iदून वैली पब्लिक स्कूल में आयोजित खेलकूद प्रतियोगिता का खिताब अरावली सदन के नाम रहा। शुक्रवार को आयोजित प्रतियोगिता में मेजर जनरल जय कौशिक ने मुख्य अतिथि के तौर पर शिरकत की। प्रतियोगिता में स्कूल के सभी चार सदनों के बच्चों ने विभिन्न वर्गों में आयोजित कई खेलों में अपना हुनर दिखाया। विजेता छात्रों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर कमल कौशिक, प्रधानाचार्य चरणजीत सिंह सोई, चंद्र शेखर सेमवाल, हरीश मित्तल, एमसी कुकरेती, रोशन लाल अग्रवाल आदि मौजूद रहे। संवादI
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें