फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: महाराज ने रामपुर तिराहा कांड के शहीदों को दी श्रद्धांजलि

विज्ञापन
विज्ञापन
देहरादून। कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने दो अक्तूबर 1994 को मुजफ्फरनगर के रामपुर तिराहे पर अपने प्राणों की आहुति देने वाले उत्तराखंड के अमर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा, हमारे शहीद आज भी उत्तराखंड के हिमालय, गंगा-यमुना और हर गांव-घर में जीवित हैं। नवंबर 2000 में जब तत्कालीन प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने हमें उत्तराखंड दिया, तो वह इन शहीदों के सपने का ही साकार रूप था, जिसे आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी लगातार संवारने का काम कर रहे हैं। महाराज ने कहा, इतिहास साक्षी है कि दो अक्तूबर 1994 को जब गांधी जयंती के दिन हमारे निहत्थे उत्तराखंड राज्य निर्माण आंदोलनकारी उत्तराखंड से दिल्ली कूच के लिए निकले थे, मुजफ्फरनगर के रामपुर तिराहे पर उन्हें रोक कर जिस बर्बरता के साथ उन पर गोलियां चलाई गई, वह लोकतंत्र के इतिहास का सबसे क्रूर और गहरा जख्म है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें